← Virtual Diwali

पटाखे वाला गेम

दिवाली के सारे पटाखे, जितने चाहो उतने। फ्री, phone पर, और धुआँ बिल्कुल नहीं।

पटाखे फोड़ो 🧨

नदी के घाट पर एक साथ जलते 100 अनार, हाथ में फुलझड़ी

इसमें कौन-कौन से पटाखे हैं?

कोई भी पटाखा कभी ख़त्म नहीं होता।

कैसे खेलें

  1. ऊपर “पटाखे फोड़ो” दबाओ। गेम browser में ही खुल जाएगा, कुछ download नहीं करना।
  2. नीचे की लाइन से पटाखा चुनो और बड़ा बटन दबाकर जलाओ। बाएँ अंगूठे से चलो।
  3. दाईं तरफ़ ×1 वाला बटन दबाओ तो वो ×10 और फिर ×100 हो जाता है। ×100 पर एक बार में 100 अनार, या 100 रॉकेट एक साथ!

Phone को आड़ा करके खेलो, ज़्यादा मज़ा आता है। Computer पर 1 से 8 तक के बटन से पटाखा चुनो, E दबाकर जलाओ और WASD से चलो।

पूरा दिवाली वाला गेम भी है

सिर्फ़ पटाखे नहीं। पूरे Virtual Diwali में तुम घर से निकलकर गली और चौक होते हुए नदी के घाट तक जाते हो, रास्ते में 108 दीये जलाते हो और 16 छुपे हुए पटाखों के डिब्बे ढूँढते हो। हर कुछ मिनट में नदी के ऊपर drone और laser show होता है, और सारे दीये जल जाएँ तो आख़िर में बड़ा finale.

और हाँ, गेम में 4 छुपे हुए secrets भी हैं 🤫 ढूँढ सको तो ढूँढो।

पूरा गेम खेलो →

मम्मी-पापा के लिए

न chat है, न ads, न कुछ ख़रीदना, न login। आवाज़ थोड़ी तेज़ है, खासकर सुतली बम की, तो ऊपर कोने से आवाज़ बंद कर सकते हैं। असली पटाखों से पहले यहाँ जी भरकर फोड़ लो: न हाथ जलेगा, न धुआँ होगा, और घर का कुत्ता भी आराम से रहेगा।

सवाल-जवाब

क्या ये सच में फ्री है?

हाँ, पूरा फ्री। न ads, न कुछ ख़रीदना।

क्या कुछ download करना पड़ेगा?

नहीं। Chrome या Safari में सीधे खुल जाता है। शुरू होने में करीब 3 MB लगता है।

किस phone पर चलेगा?

पिछले कुछ सालों के ज़्यादातर Android phone और iPhone पर। Instagram या Facebook के अंदर वाले browser में न खुले, तो link को Chrome में खोलो।

क्या ये YouTube वाला “Diwali Simulator” है?

नहीं। YouTube के ज़्यादातर “Diwali Simulator” वीडियो PC के Fireworks Mania या Roblox के होते हैं। ये browser में चलता है, phone पर भी, और फ्री है। बाकी दिवाली गेम्स की लिस्ट (English में) भी है।

क्या गेम हिंदी में है?

हाँ! यहाँ से खोलोगे तो गेम सीधे हिंदी में खुलेगा। English में चाहिए तो शुरू वाली स्क्रीन पर “Play in English” दबाओ।

पटाखे फोड़ो 🧨

English में: Fireworks simulator · Virtual crackers · Diwali wishes with name · Other Diwali games · About